तारबहारबिलासपुर

तारबाहर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर / थाना तारबाहर क्षेत्र में पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 जनवरी 2026 को थाना तारबाहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हाथ में थैला लेकर खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर जब उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 01 नग देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 मोबाइल फोन एवं 03 नग ट्रेन टिकट बरामद किए गए। बरामद सभी सामग्री को मौके पर ही विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम हसन शेख, पिता जंगल शेख, उम्र 32 वर्ष, निवासी कठुआ केसिया मदरसापारा, थाना कठुआ, जिला पूर्व वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस पूरी कार्रवाई में थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। उल्लेखनीय योगदान देने वालों में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादुर, आरपीएफ निरीक्षक रामलाल, उपनिरीक्षक एस.के. मिंज, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक 771 प्रमोद कसेर, आरक्षक 663 राहुल राजपूत, आरक्षक बैजनाथ, आरक्षक पी. भारद्वाज एवं आरक्षक आलोक कुमार शामिल रहे।


पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page