बिलासपुर

टीएल बैठक में कलेक्टर ने गर्मी पूर्व पेयजल, जनगणना तैयारी और जल संरक्षण पर दिए निर्देश .

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित टीएल बैठक में आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था, प्रस्तावित जनगणना की तैयारी, जल संरक्षण कार्यों, न्यायालयीन प्रकरणों तथा शिकायत निवारण की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संभावित पेयजल संकट वाले ग्रामों की अग्रिम पहचान करने और पिछले वर्ष प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। आवश्यकता पड़ने पर टैंकर से आपूर्ति करने के साथ सार्वजनिक स्थलों पर सिम्प्लेक्स टैंक स्थापित कर नियमित जल भराव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीण पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने हेतु 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मई माह में प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इसे शुद्ध, त्रुटिरहित एवं गोपनीय रखने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक व मिडिल स्कूल शिक्षक प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में कार्य करेंगे तथा नागरिकों से सही जानकारी देने की अपील की।

जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जी रामजी योजना अंतर्गत प्रस्ताव शीघ्र स्वीकृत करने तथा तालाबों की खुदाई से प्राप्त मिट्टी का उपयोग सड़कों में करने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में निर्माणाधीन शौचालय 8 मार्च से पहले पूर्ण करने को कहा गया।

कलेक्टर ने शासकीय खरीदी में भंडार क्रय नियमों के पालन, न्यायालयीन प्रकरणों के समयसीमा में निराकरण, आईगॉट प्रशिक्षण पूर्ण करने तथा जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page