छत्तीसगढ़बिलासपुर

चाकू लेकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी ..

बिलासपुर / रतनपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नववर्ष आगमन और क्रिसमस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में रतनपुर पुलिस ने चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
दिनांक 24 दिसंबर 2025 को थाना रतनपुर में फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मेलाभाठा रतनपुर के पास तथा दूसरा व्यक्ति खंडोबा मंदिर रतनपुर के समीप सार्वजनिक स्थान पर चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है और उत्पात मचा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थानों पर दबिश दी गई।

आरोपियों के नाम:


1 गणेश कुमार सूर्यवंशी पिता स्व. भीमराम सूर्यवंशी, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी मेलाभाठा, रतनपुर।


2 आकाश यादव उर्फ बुगलू पिता मोहित राम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी जलसो, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

पुलिस टीम ने मेलाभाठा क्षेत्र में चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहे एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया, वहीं खंडोबा मंदिर के पास घेराबंदी कर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page