कोटाबिलासपुर

गैर इरादातन हत्या व साक्ष्य मिटाने के फरार आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर | प्रहार अभियान के तहत अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में कोटा पुलिस ने गैर इरादातन हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोटा में मर्ग क्रमांक अंतर्गत धारा 194 बीएनएसएस में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य से जी.आई. तार में बिजली करंट प्रवाहित कर रखा गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से ग्राम छिरहापारा चौकी जुनापारा थाना तखतपुर निवासी मृतक अयोध्या सिंह खुसरो की मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार आरोपी —


1 मालिकराम मरावी, पिता नैनसिंह मरावी, उम्र 27 वर्ष, निवासी धनरास, थाना कोटा, जिला बिलासपुर


2 नवापरिहा उर्फ मनहरण सिंह मरावी, पिता झैनू सिंह मरावी, उम्र 50 वर्ष, निवासी नर्मदा डिंडोल, थाना कोटा, जिला बिलासपुर


मर्ग जांच में अपराध की पुष्टि होने पर थाना कोटा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 105, 238, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूर्व में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे।


फरार आरोपियों के घर लौटने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में ग्राम नर्मदा डिंडोल में दबिश देकर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 बंडल जी.आई. तार एवं 02 बंडल बिजली वायर जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक नहारु राम साहू एवं आरक्षक क्रमांक 1356 संजय श्याम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page