कोनीबिलासपुर

कोनी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही .

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं संभावित विवाद, मारपीट एवं अशांति की घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना कोनी पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए थाना कोनी पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।


पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न की जा सकती है, जिससे आम नागरिकों की शांति एवं सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। सूचना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए थाना कोनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को चिन्हित किया गया।


थाना कोनी पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके।
पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, झगड़ा या आपराधिक गतिविधियों को प्रारंभिक स्तर पर ही रोकना है, ताकि आमजन भयमुक्त वातावरण में रह सकें।

थाना कोनी पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


आरोपीगण –


1 रोहन पटेल, पिता स्व. अरुण पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी – बड़ी कोनी, पटेल पारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।


2 संतु मनहर, पिता फागु राम मनहर, उम्र 35 वर्ष, निवासी – छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।


पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page