कोटाबिलासपुर

कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : समाजिक कार्यक्रम के बैनर- पोस्टर फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में बढ़ाई निगरानी .

बिलासपुर / कोटा पुलिस ने समाजिक कार्यक्रम के बैनर–पोस्टर फाड़ने की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

दिनांक 06 नवम्बर 2025 को प्रार्थी द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 05 नवम्बर की रात्रि लगभग 11:30 बजे रेलवे स्टेशन के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा कल्चुरी समाज के कार्यक्रम हेतु लगाए गए बैनर–पोस्टर को फाड़ा जा रहा था। प्रार्थी के विरोध करने पर आरोपियों ने वाद–विवाद करते हुए गाली–गलौज किया तथा झगड़े की स्थिति उत्पन्न कर दी।

स्थिति बिगड़ते देख तत्काल शांति भंग की आशंका को देखते हुए थाना कोटा पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर कार्रवाई की गई और निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया —

1️⃣ कांति कुमार पिता कालिका प्रसाद प्रजापति, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 08, कोटा।
2️⃣ अमर सिंह पिता देवी सिंह जट्ट, उम्र 29 वर्ष, निवासी बंधवापारा, वार्ड क्रमांक 12, कोटा।
3️⃣ गणेश पिता स्व. मोहन पुरी गोस्वामी, उम्र 32 वर्ष, निवासी बंधवापारा, वार्ड क्रमांक 12, कोटा।

इनके विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तारी की गई एवं धारा 126 एवं 135(3) बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

थाना कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु सतत पेट्रोलिंग और निगरानी जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page