
बिलासपुर।थाना सकरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआ-सट्टा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए ताश पत्ती से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 1022/2025, धारा 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा जुआ खेलने वालों की पतासाजी के लिए मुखबिर तैनात किया गया था। दिनांक 31.12.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि भरनी सीआरपीएफ कैंप के पीछे, सनत वस्त्रकार के फार्म हाउस में कुछ लोग ताश पत्ती से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना की तस्दीक के बाद सकरी पुलिस एवं साइबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से 07 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नगद ₹55,600, 02 एक्टिवा वाहन, 01 बुलेट वाहन, 07 मोबाइल फोन तथा ताश पत्ती जप्त की गई। जप्त मशरूका का कुल मूल्य लगभग ₹5,55,600 आंका गया है।
गिरफ्तार आरोपी—
1 दिलीप मिश्रा, पिता बी.पी. मिश्रा, उम्र 35 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
2 अमन सिंह, पिता बलदाऊ सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी पथरताल, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर।
3 अमित सिंह कौशिक, पिता रामखिलावन, उम्र 36 वर्ष, निवासी हाफा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
4 जितेन्द्र जांगडे, पिता डी.पी. जांगडे, उम्र 30 वर्ष, निवासी उसलापुर, जिला बिलासपुर।
5 पुष्पराज सिंह, पिता स्व. रामाधार सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी पुरान, थाना कोतवाली, जिला मुंगेली।
6 महेन्द्र सिंह, पिता राजेश्वर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी पथरताल, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर।
7 उपेन्द्र सिंह, पिता नंदलाल सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी 2री बटालियन, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, सकरी पुलिस टीम एवं एसीसीयू/साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




