छत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जप्त ..

बिलासपुर / कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक, खनिज विभाग के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कई बड़े वाहनों को जप्त किया है।

1 दिसम्बर 2025 को मटियारी क्षेत्र में खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा पकड़ा गया, जिसे थाना सीपत की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके बाद 3 दिसम्बर को लमेर क्षेत्र में खनिज रेत ले जा रहे एक और हाइवा को जप्त कर थाना कोनी को सौंपा गया। इसी दिन आमागोहान क्षेत्र में अवैध मुरुम उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन और दो हाइवा मिले, जिन्हें मौके पर ही सील कर चालकों की सुपुर्दगी में दिया गया।

6 दिसम्बर को लमेर क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया और थाना कोनी की सुपुर्दगी में भेजा गया। वहीं 7 दिसम्बर को निरतु क्षेत्र में रेत परिवहन करते पाए गए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना सकरी के हवाले किया गया।

अवैध उत्खनन पर रोक के लिए निरतु, लोखड़ी, पाठबाबा और धुरिपारा क्षेत्रों में खनन के लिए बनाए गए अवैध रैंप भी मौके पर काटे गए। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page