बिलासपुर

राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप के लिए बिलासपुर के खिलाड़ियों की तैयारी तेज ..

बिलासपुर। राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ बिलासपुर जिले के वूशु खिलाड़ियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ वूशु संघ के महासचिव श्री डी. कुंडिया सर कमल किशोर धीवर के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर वूशु संघ द्वारा नियमित अभ्यास शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला सचिव सुबोध यादव के नेतृत्व में कोच समीर यादव और जयप्रकाश टंडन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं जिला अध्यक्ष अंकुश शुक्ला, महिला कोच अदिति कश्यप एवं प्रशिक्षक शिखा यादव भी खिलाड़ियों की तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक नियमित एवं कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, तकनीक, आत्मविश्वास और खेल कौशल को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संघ का लक्ष्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार करना है, ताकि वे जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

जिला वूशु संघ ने जिले के बच्चों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में वूशु खेल से जुड़ने की अपील की है। संघ के अनुसार वूशु आत्मरक्षा के साथ शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता और अनुशासन विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा खेल कोटे के माध्यम से सरकारी नौकरी तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने के अवसर भी उपलब्ध होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page