तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार .

बिलासपुर (तखतपुर)। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘अभियान प्रहार’ के तहत तखतपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राकेश मरावी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मामले की शुरुआत 29 जनवरी 2026 को हुई, जब पीड़िता के पिता ने थाना तखतपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 56/2026 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।
तकनीकी सुराग से मिला ठिकाना
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, सायबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई। सीडीआर (CDR) विश्लेषण और टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी का पता रायपुर के मोतीनगर में चला। थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल रायपुर दबिश दी और 19 मार्च 2026 को पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया।
कड़ी धाराओं में कार्रवाई
पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश मरावी (21 वर्ष), निवासी ग्राम कमोदा, ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध:
* BNS की धारा: 137(2), 87, 64
* पॉक्सो एक्ट: धारा 4
के तहत मामला दर्ज किया है। 20 मार्च को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलाराम मनहर सहित पूरी टीम की विशेष भूमिका रही।



