रतनपुर

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ आदतन कोचिया गिरफ्तार .

बिलासपुर: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस ने घेराबंदी कर एक आदतन शराब कोचिये को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जाली की ओर एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम जाली मेनरोड पर नाकेबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा।
जब्ती और गिरफ्तारी
पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप कश्यप (34 वर्ष), निवासी हरनमुड़ी, थाना पाली (जिला कोरबा) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 110 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 19.800 लीटर और बाजार मूल्य लगभग 8800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, आकाश चौधरी, कौशल खूटे, बिजेन्द्र रात्रे और संजय यादव की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page