बिलासपुरसिटी कोतवाली

धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आम जनता में दहशत फैलाने वाले एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से दबोच लिया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर के माध्यम से मोबाइल फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा आदर्श नगर चौक के पास एक युवक आम रोड पर धारदार हथियार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुल्तान खान पिता असरफ खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी अशोक नगर अटल आवास, सरकण्डा, जिला बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया।

आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने का कृत्य अपराध की श्रेणी में पाया गया। इस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page