बेलगहना

13 किलो गांजे के साथ महिला सहित 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार .

बेलगहना/बिलासपुर (छत्तीसगढ़): नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘प्रहार’ अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर उड़ीसा से गांजा लाकर खपाने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 13 किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत 8,41,250 रुपये आंकी गई है।
ऐसे हुई कार्यवाही:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देशानुसार पुलिस की टीम मुखबिरों के माध्यम से नशे के सौदागरों पर नजर रख रही थी। 22 जनवरी को सूचना मिली कि कुछ लोग बाइक पर भारी मात्रा में गांजा लेकर कोटा की ओर से आ रहे हैं। बेलगहना पुलिस ने तत्काल ग्राम पंडरापथरा में घेराबंदी की और दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन पुरुषों और एक महिला को धर दबोचा।
बरामदगी:
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 13 किलो गांजा (कीमत 6.50 लाख रुपये), 2 होंडा मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल और नकदी बरामद की गई। मुख्य आरोपी गजेंद्र खत्री ने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा के बलांगीर से गांजा लाकर अपने साथियों के साथ आसपास के इलाकों में बेचता था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1 गजेंद्र कुमार खत्री (38 वर्ष): निवासी सांगानेर (जयपुर, राजस्थान); हाल मुकाम- लोरमी, जिला मुंगेली।
  2नीरज उर्फ मोंटू मानिकपुरी (24 वर्ष): निवासी गुरुद्वारा चौक, राम्हेपुर, लोरमी।
3 मंगलू राम साहू (32 वर्ष): निवासी डिण्डौल, थाना लोरमी, जिला मुंगेली।
4 श्रीमती सरस्वती साहू (30 वर्ष): निवासी डिण्डौल, थाना लोरमी, जिला मुंगेली।
पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page