बिलासपुररतनपुर

रतनपुर पुलिस ने शराब कोचिये को किया गिरफ्तार, स्कूटी सहित शराब जप्त .

बिलासपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शराब कोचिये को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी व अंग्रेजी शराब की खेप तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17 जनवरी 2026 को थाना रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में भारी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से रतनपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना रतनपुर से पुलिस टीम रवाना की गई।

नवापारा नेशनल हाईवे रोड के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम ने स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी मनोज कुमार कश्यप पिता कृष्ण कुमार, उम्र 39 वर्ष, निवासी करैहापारा रतनपुर के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब कुल 5.400 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 2800 रुपये है, बरामद की गई। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो प्लेजर स्कूटी को भी जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। रतनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page