मोबाइल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को नेहरू चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि आयुष अग्रवाल नामक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक, व्यापार विहार क्षेत्र में घूम-घूमकर मोबाइल फोन के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने से संबंधित गतिविधियां पाई गईं, जिस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी सैंकी सलूजा, पिता जोगेंद्र, उम्र 36 वर्ष, निवासी दयालबंद मेन रोड, थाना कोतवाली, जिला बिलासपुर, घटना दिनांक से फरार था। पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बाद आरोपी को 17 जनवरी 2026 को नेहरू चौक के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह बिगबास और आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलने व खिलाने का कार्य करता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईफोन-17 प्रो, एक मोटोरोला मोबाइल फोन एवं 2000 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी




