बिलासपुर

लर्निंग लाइसेंस के लिए शिविर में उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में लोगों ने उठा रहे हैं लाभ ..

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 13 जनवरी 2026 को सत्यम चौक स्थित यातायात थाना परिसर में लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन बीमा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में लोगों ने न केवल लर्निंग लाइसेंस बनवाया, बल्कि वाहन बीमा संबंधी जानकारी एवं सेवाएं भी प्राप्त कीं।

भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बिलासपुर पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं एवं जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के तहत NCC एवं NSS के छात्र-छात्राओं ने लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं। डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी सीनियर कैडेट्स ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर यातायात प्रबंधन, फ्री लिफ्ट सिस्टम तथा सड़क सुरक्षा संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

यातायात पुलिस के विशेष आह्वान पर स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है। नागरिकों द्वारा सड़क सुरक्षा को एक मिशन के रूप में लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता कर सुरक्षित यातायात को बढ़ावा दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page