
बिलासपुर / तारबाहर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 नग देशी प्लेन एवं मसाला शराब तथा एक एक्टिवा स्कूटी जप्त की है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में अवैध मदिरा बिक्री पर नियंत्रण, बढ़ते अपराधों की रोकथाम तथा चेतना अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार ने एक टीम गठित की।
टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस तत्काल सीएमडी चौक के आगे स्वदेशी प्लाज़ा के पास पहुँची और घेराबंदी कर एक्टिवा क्रमांक CG 10 BD 3328 को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के थैला एवं डिक्की से कुल 65 नग देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई।
अप.क्र. 377/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट
आरोपी महावीर कौशिक, पिता स्व. सोनू राम कौशिक, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को मौके से गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब एवं स्कूटी को जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया तथा उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




