छत्तीसगढ़बिलासपुर

चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता.

बिलासपुर / सरकण्डा पुलिस ने अमृतुल्य चाय दुकान संचालक के किराये के मकान से 40,000 रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को कम समय में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 1500 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

मामले के अनुसार प्रार्थी गणेश यादव, निवासी ग्राम बरेला (हा.मु. हनु ट्रेडर्स, नूतन चौक सरकण्डा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 15 नवंबर की सुबह 7:30 बजे अपने किराये के मकान में ताला लगाकर चाय दुकान चला गया था। करीब 11:30 बजे घर लौटने पर उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। बैग की जिप खुली थी और उसमें रखे 40,000 रुपये गायब थे।

रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर सरकण्डा पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान 19 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध तरीके से घूम रहा है और अनाप-शनाप पैसे खर्च कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने नूतन चौक में संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम गणेश यादव निवासी राजकिशोर नगर, हाल मुकाम ईरानी चौक, सरकण्डा बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया और 1500 रुपये बरामद कराए।


अप.क्र.- 1601/2025, धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस

सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का प्रकरण सुलझ गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page