त्योहारी सीजन में सरकण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुलमोहर होटल के पास जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

Bilaspur/ दिनांक 30 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि गुलमोहर होटल के पास श्री कलेक्शन के पीछे मोपका क्षेत्र में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसे का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड की कार्रवाई की, जहां कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि छह लोगों को मौके पर ही जुआ खेलते पकड़ा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. सिविल लाइन/सरकण्डा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकण्डा पुलिस ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी –
- ओम प्रकाश खैरवार (34 वर्ष), निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा
- रवि नायक (42 वर्ष), निवासी राजीव विहार कॉलोनी सरकण्डा
- दीपक वर्मा (42 वर्ष), निवासी मोपका
- राम प्रसाद केंवट (34 वर्ष), निवासी मोपका
- धनीराम सूर्यवंशी (30 वर्ष), निवासी पावर ग्रीन सिटी मोपका
- भवानी बरेठ (34 वर्ष), निवासी चंदन आवास राजकिशोर नगर
अपराध क्रमांक – 1526/2025, धारा – 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022
आरोपियों के कब्जे से कुल ₹20,300 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सरकण्डा पुलिस का यह अभियान आगामी त्योहारी मौसम में भी जारी रहेगा।




