कोटा

75 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई .

बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘चेतना’ और ‘प्रहार’ अभियान के तहत कोटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर रेड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोबरीपाठ में एक व्यक्ति अवैध धनार्जन के उद्देश्य से भारी मात्रा में महुआ शराब बेचने की फिराक में है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तत्काल एक टीम गठित कर ग्राम गोबरीपाठ में रेड की कार्यवाही की गई।
भारी मात्रा में शराब बरामद
पुलिस टीम ने मौके से आरोपी विजय मिरी (26 वर्ष) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता के 05 नग सफेद प्लास्टिक डिब्बे बरामद हुए, जिनमें कुल 75 लीटर अवैध महुआ शराब भरी हुई थी। जब्त शराब की कुल बाजार कीमत लगभग 15,000 रुपये आंकी गई है।
कानूनी कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान, एएसआई गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव सहित आरक्षक अखिलेश पारकर, संजय श्याम, खेमंत पाल और शैलेन्द्र दिनकर की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page