सकरी

हत्या के दो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया, भागने की फिराक नाकाम ..

बिलासपुर। थाना सकरी क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को प्रार्थी कृष्णा कौशिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। मामले में अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। संदेही आरोपी घटना के बाद से फरार थे।

आरोपी

1. राकेश कौशिक उर्फ छोटू, पिता भागीरथी कौशिक, उम्र 38 वर्ष, निवासी सम्बलपुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर


2. गणेश कौशिक, पिता भागीरथी कौशिक, उम्र 36 वर्ष, निवासी सम्बलपुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर

दिनांक 16 मार्च 2026 को बीट आरक्षकों को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम पांड क्षेत्र में छिपे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मेण्ड्रा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में गाली-गलौच होने पर उन्होंने मृतक के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर और मुंह में गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद आरोपी भागकर छिपे हुए थे और बाहर जाने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस की सतर्कता से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page