मस्तूरी

सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार .

बिलासपुर / मस्तूरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड व प्रसारित करने के मामले में मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर टीप लाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 42/2025 के तहत आरोपी के विरुद्ध धारा 67बी आईटी एक्ट एवं धारा 14 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभय कैवर्त पिता संतोष कैवर्त उम्र 24 वर्ष निवासी नेतानगर मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के प्रसारण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत साइबर टीप लाईन पर प्राप्त शिकायत की जांच की गई। विवेचना के दौरान मोबाइल टावर लोकेशन, आईपी एड्रेस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना प्रभारी मस्तूरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन पुलिस को सौंपा, जिसे विधिवत जप्त कर लिया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मस्तूरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या अश्लील सामग्री की जानकारी मिलने पर तुरंत साइबर टीप लाईन या पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page