छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिविल लाइन पुलिस ने मंगलसूत्र व नकदी चोरी करने वाली महिला गिरोह को किया गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने ऑटो में बैठी महिला यात्रियों का ध्यान भटकाकर मंगलसूत्र व नकदी चोरी करने वाले महिला आरोपियों को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मंगलसूत्र एवं नकदी सहित कुल ₹30,000 की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया मनीषा सोनी, निवासी अटल आवास, थाना सकरी, जिला बिलासपुर ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात महिलाएं ऑटो में बातचीत के बहाने उनका ध्यान भटकाकर मौका पाकर उनका मंगलसूत्र एवं नगदी चोरी कर ले गईं। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन महिला आरोपियों को चंद घंटों के भीतर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक मंगलसूत्र एवं नगदी बरामद कर ली गई, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹30,000 आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—

1. रचना गिरी गोस्वामी (उम्र 25 वर्ष), निवासी महेशपुरमुरा, थाना जय नगर, जिला सूरजपुर।


2. कौशिल्या गिरी गोस्वामी (उम्र 30 वर्ष), निवासी पोडीपोडा, थाना बांगो, जिला कोरबा।


3. रजन गिरी गोस्वामी (उम्र 32 वर्ष), निवासी महेशपुरमुरा, थाना जय नगर, जिला सूरजपुर।



पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। सिविल लाइन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है तथा ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने का संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page