बिलासपुरसिविल लाइन

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई; चाकू लहराकर डराते दो बदमाशों समेत 11 अन्य गिरफ्तार .

बिलासपुर। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उस्लापुर ओवरब्रिज और मिनीमाता नगर क्षेत्र में आम लोगों को चाकू दिखाकर डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही सरप्राइज चेकिंग के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 11 अन्य असामाजिक तत्वों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी के अनुसार, यश छाबड़ा नाम का युवक उस्लापुर ओवरब्रिज के नीचे और राहुल पुरी गोस्वामी साईं मंदिर के पास चाकू लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। वहीं, कुदुदंड, चाटापारा और उस्लापुर क्षेत्रों में गश्त के दौरान हुड़दंग मचाते पाए गए अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया।

आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी:
1 यश छाबड़ा, पिता: परमजीत (25 वर्ष), निवासी: महामाया पार्क, मंगला
2 राहुल पुरी गोस्वामी, पिता: लक्ष्मण पुरी (25 वर्ष), निवासी: मिनीमाता नगर
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत पकड़े गए अन्य आरोपी:
3 दीपक सूर्यवंशी, पिता: रोहित (28 वर्ष), निवासी: मंगला आजाद चौक
4 राज सूर्यवंशी, पिता: रामदुलार (24 वर्ष), निवासी: आजाद चौक मंगला
5 राजेश सूर्यवंशी, पिता: रोहित (18 वर्ष), निवासी: आजाद चौक मंगला
6 मोह. हसन, पिता: मोह. अजीज (25 वर्ष), निवासी: मसानगंज
7 सोमेश सारथी, पिता: कृष्ण सारथी (26 वर्ष), निवासी: इमलीभाठा
8 मोह. कमाल, पिता: जाफर मोह. (29 वर्ष), निवासी: लोफंदी
9 आशिष सोनी, पिता: रामकुमार (18 वर्ष), निवासी: उस्लापुर
10 डेनिश भार्गव, पिता: प्रेम सिंह (18 वर्ष), निवासी: अटल आवास
11 शिब्बु केंवट, पिता: दुजराम (20 वर्ष), निवासी: उस्लापुर
12 आदित्य लहरे, पिता: जनक (18 वर्ष), निवासी: विनोबा कॉलोनी
13 मुलायम यादव, पिता: रामलाल (30 वर्ष), निवासी: तालापारा
पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page