छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिटी कोतवाली पुलिस का अपराधियों पर सख्त प्रहार, 05 बदमाश गिरफ्तार .

बिलासपुर। शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धारा 170 बीएनएसएस सहित 126 व 135 बीएनएसएस के तहत की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ असामाजिक तत्व थाना क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित अपराधों को रोकने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।

गिरफ्तार आरोपीगण—


1 राम सदन निषाद, पिता स्व. मोहन लाल निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी कंसा चौक टिकरापारा, कोतवाली।


2 रोहन साहू, पिता स्व. लीला राम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी उदई चौक कतियापारा, कोतवाली।


3 ओम सोनी, पिता राजेश सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी तेलीपारा, कोतवाली।


4 राजेश पासी उर्फ गोलू, पिता स्व. शंकर पासी, उम्र 27 वर्ष, निवासी टिकरापारा, कोतवाली।


5 शुभम वर्मा, पिता स्व. रमेश लोधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी इमलीपारा, सिविल लाइन।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 191/192/193/194/195/25 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।


सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अपराधियों एवं बदमाशों के खिलाफ इसी तरह सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page