बिलासपुरसिरगिट्टी

सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर सिरगिट्टी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 19 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही .

बिलासपुर । थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिरगिट्टी पुलिस द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2026 को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आम सार्वजनिक स्थानों पर शराब एवं अन्य नशा पदार्थों का सेवन कर रहे तथा शांति भंग करने की आशंका उत्पन्न कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर नशा कर आम नागरिकों को परेशान कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विवाद एवं अशांति की स्थिति बन सकती है। सूचना के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने अलग–अलग स्थानों पर दबिश देकर नशे की हालत में पाए गए व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ा और उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की।

पकड़े गए आरोपियों के नाम


1 राजू धुरी, पिता नंदकुमार धुरी, निवासी बन्ना चौक


2रामायण यादव, पिता बलिराम यादव, उम्र 40 वर्ष


3 विवेक डान, पिता यूकेल डान, उम्र 40 वर्ष, निवासी मगरपारा, थाना सिविल लाइन


4 गोपाल सोनी, पिता मनु सोनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी बाजार चौक, तिफरा


5 अतुल वासनिक, पिता अशोक वासनिक, उम्र 33 वर्ष, निवासी तिफरा


6 मोहन कुमार साहू, पिता मुरितराम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी तिफरा


7 राकेश कश्यप, पिता हेमराम कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी तिफरा

उक्त आरोपियों के अतिरिक्त 12 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी पृथक–पृथक प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।


थाना सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page