छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 बदमाशों पर सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही .

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरकंडा पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 06 बदमाशों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त बदमाश अपने आपराधिक आचरण से क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न कर रहे हैं तथा आमजन की शांति भंग कर रहे हैं। प्राप्त सूचनाओं एवं रिकॉर्ड के आधार पर थाना सरकंडा पुलिस द्वारा नियमानुसार प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम


1 कैलाश पटेल उर्फ नानू पिता ईश्वर पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास।


2 साजिद हुसैन पिता सब्बर हुसैन, उम्र 40 वर्ष, निवासी मगरपारा, थाना सिविल लाइन।


3 अजय सोनी पिता अशोक सोनी, उम्र 43 वर्ष, निवासी बसोड़ मोहल्ला, लिंगयाडीह, सरकंडा।


4 नितेश साहू उर्फ नंदू पिता दिलीप साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास।


5 अमर रजक पिता स्व. सावत रजक, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर, लिंगयाडीह, सरकंडा।


6 अमर यादव पिता राजू यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर, लिंगयाडीह, सरकंडा।


सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बदमाशों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page