छत्तीसगढ़बिलासपुर

सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया अभियानसाल के अंत तक पूरे होंगे सभी मरम्मत कार्य .

बिलासपुर / बिलासपुर जिले की जर्जर सड़कों को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने पूरे जिले में सड़क मरम्मत अभियान युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने सभी संभागों को निर्देश दिए हैं कि खराब सड़कों को सुगम आवागमन योग्य बनाया जाए और सभी मरम्मत कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं।

लोक निर्माण विभाग बिलासपुर संभाग क्रमांक 1 के अंतर्गत कई मार्गों पर बी.टी. (ब्लैक टॉप) पेच रिपेयर का कार्य तेजी से चल रहा है। मोपका, खैरा, गतौरा और जयरामनगर मार्गों में 6 नवम्बर से बी.टी. पेच रिपेयर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जो वर्तमान में प्रगति पर है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि शेष सड़कों के पेच रिपेयर कार्य भी इस वर्ष के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे।

संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सी.एस. विन्ध्यराज ने बताया कि विभाग का उद्देश्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य पूर्ण करना है ताकि नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि यह मरम्मत अभियान जिले की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पीडब्ल्यूडी की इस सक्रियता से नागरिकों में भी राहत की भावना देखी जा रही है। विभाग की यह पहल न केवल सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाएगी बल्कि परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी। आने वाले दिनों में जिले की सड़कों पर आवागमन और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page