बिलासपुरसकरी

सकरी पुलिस ने मोटरसाइकिल से धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया .

बिलासपुर। थाना सकरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर मोटरसाइकिल से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सकरी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

थाना सकरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में संदिग्ध वस्तु लेकर सकरी से कोटा की ओर जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के पालन में थाना सकरी पुलिस टीम ने परसदा मेला ग्राउंड के सामने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक CG10 BQ 2972 को रोका। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनिल सूर्यवंशी पिता फागूराम सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी चोरभट्ठी कला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर बताया।

पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। गवाहों की उपस्थिति में उसके मुख को सुंघाकर शराब सेवन का पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page