
बिलासपुर / थाना सकरी, जिला बिलासपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआ-सट्टा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए ताश पत्ती से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई अपराध क्रमांक 02/2026 एवं 03/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत की गई है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा जुआ खेलने वालों की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाया गया था।
दिनांक 31.12.2025 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गायत्री मंदिर के पीछे सकरी क्षेत्र में कुछ लोग ताश पत्ती से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और जुआ खेलते हुए सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपियों के नाम व पते

1 लाला यादव, पिता कनक राम यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी मेन रोड सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
2 रघुवीर पटेल, पिता राम प्रीति पटेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी बंधवा पारा सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
3 पुनीत राम यादव, पिता कृपा राम यादव, उम्र 52 वर्ष, निवासी गायत्री मंदिर के पास सकरी, थाना सकरी।
4 रवि अग्रवाल, पिता स्व. सुरज कुमार अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी ओम स्पेस सकरी बायपास, थाना सकरी।
5 मोन्टू राजपूत, पिता राम स्वराज, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंधवा पारा सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
6 राम किशोर साहू, पिता केदार प्रसाद साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी बंधवा पारा सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
7 प्रदीप कश्यप, पिता स्व. ध्रुव कुमार कश्यप, उम्र 36 वर्ष, निवासी बंधवा पारा सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
8 राम स्वरूप साहू, पिता स्व. तुलसीराम साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी बंधवा पारा सकरी बायपास, थाना सकरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
आरोपियों के कब्जे से कुल ₹6000 नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी एवं थाना सकरी पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।




