शराब कोचियों पर कसा शिकंजा, अवैध शराब व बाइक जब्त:रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई .

बिलासपुर / रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह कार्रवाई जिला बिलासपुर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जब्त की है। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 4560 रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना रतनपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में भारी मात्रा में शराब लेकर नगपुरा मेला की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर से तत्काल एक टीम गठित कर रेड कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। ग्राम नगपुरा मेन रोड पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोटर सायकल सवार दो व्यक्तियों को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामू वर्मा पिता रामकुमार वर्मा (30 वर्ष), निवासी नगपुरा, थाना रतनपुर तथा निलेश कश्यप पिता हिछाराम कश्यप (52 वर्ष), निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर, धनराज कुम्भकार एवं मनीष जायसवाल का विशेष योगदान रहा। रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी




