शराब के नशे में चाकू लहराते तीन आरोपी सकरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार .

बिलासपुर / थाना सकरी पुलिस ने शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि थार वाहन क्रमांक CG10 BW 6664 में सवार युवक नशे की हालत में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना कर भाग रहे हैं।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी ने टीम गठित कर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने आसमा सिटी फेस-2 मेंड्रा रोड के पास वाहन को घेरा। पुलिस को देखते ही आरोपी वाहन छोड़कर हाथों में धारदार चाकू लहराते हुए भागने लगे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया।
आरोपीगण:
1 ईशांत सिंह मण्डलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस, पिता बंशी लाल मण्डलोई, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामा लाइफ सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
2 शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह, पिता प्रताप सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी कालिका नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।
3 राहुल तिवारी, पिता राजेश तिवारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी उस्लापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार वाहन तथा तीन धारदार चाकू जब्त किए। आरोपियों का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट भी जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।




