
बिलासपुर। हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील राहुल अग्रवाल (30) ने प्रेम प्रसंग में मिले धोखे और मानसिक तनाव से आहत होकर अरपा नदी में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शुक्रवार देर रात उनका शव नदी से बरामद हुआ। इस दर्दनाक घटना ने बिलासपुर के वकालत जगत को स्तब्ध कर दिया है।
भाटापारा निवासी राहुल, जो मंगला स्थित ग्रीन गार्डन कॉलोनी में रहते थे, गुरुवार रात से लापता थे। जानकारी के अनुसार, वे शाम को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे और रात करीब 1:30 बजे बाइक से घर के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। जब उनका फोन बंद मिला तो परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
दूसरे को इंसाफ़ दिलाने वाले ख़ुद की इंसाफ़ से हारे राहुल अग्रवाल

इसी बीच पुलिस को रामसेतु ब्रिज पर राहुल की बाइक लावारिस हालत में मिली। इससे नदी में कूदने की आशंका गहराई। देर रात करीब 10:30 बजे कुछ युवकों ने नदी में शव देखा, सूचना पर SDRF टीम मौके पर पहुंची और पौने 1 बजे शव बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान राहुल अग्रवाल के रूप में की।

टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। जांच में सामने आया कि राहुल का एक युवती से प्रेम संबंध था और वह शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की की सगाई किसी और से हो गई, जिससे वह गहरे अवसाद में चला गया और कथित तौर पर यह कदम उठा लिया।
धोखा कहू देना रहीस त – जिनगी म आए कबार,
जिनगी म आये त – फिर जिनगी ले जाये काबर… 💔
राहुल ने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की थी और स्वतंत्र रूप से हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही साथी वकील और बैचमेट्स मौके पर पहुंचे।
यह घटना केवल एक आत्महत्या नहीं, बल्कि युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और सामाजिक दबाव पर गहरे सवाल खड़े करती है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।




