रतनपुर

रतनपुर पुलिस ने 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपी को भेजा जेल .

बिलासपुर / थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिये को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की है। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 6000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 15 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जाली निवासी अनिल कुमार नेताम अपने घर की बाड़ी में भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना रतनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर की बाड़ी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार नेताम (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, प्रधान आरक्षक कौशल खूटे, आरक्षक शशिकांत कौशिक एवं महिला आरक्षक अंजला खलखो का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page