रतनपुर

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रायपुर से फरार पशु तस्कर गिरफ्तार .

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पशु तस्करी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशानुसार ‘एंड-टू-एंड’ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से पकड़ा।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला 10 सितंबर 2025 का है, जब रतनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरबा-बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से एक आयशर वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। उस दौरान की गई रेड कार्रवाई में पुलिस ने 17 मवेशी बरामद किए थे, जिनमें से 2 भैंसे मृत अवस्था में पाए गए थे। पुलिस ने घटना स्थल से आयशर वाहन (CG 04 PT 8078) समेत करीब 15.95 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया था।
घेराबंदी कर रायपुर से दबोचा
मामले में संलिप्त मुख्य आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी इरफान कुरैशी (31 वर्ष), निवासी व्ही.व्ही. विहार, थाना मोवा, रायपुर अपने घर पर मौजूद है। रतनपुर पुलिस की टीम ने तत्काल रायपुर रवाना होकर आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम का योगदान
इस सफल कार्रवाई में रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सउनि दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह और आरक्षक राजेन्द्र साहू की विशेष भूमिका रही। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page