छत्तीसगढ़बिलासपुरसिविल लाइन

सिद्धार्थ शर्मा पर गंभीर आरोप, घर में घुसकर दंपती से बर्बर मारपीट .

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी, मंगला में 02 जनवरी 2026 की रात एक सनसनीखेज और गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसने महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू पर  साथी के साथ मिलकर घर में घुसकर दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं।

महिला के सीने पर हमला, मोबाइल तोड़ा, जान से मारने की धमकी — FIR दर्ज


पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू और उसकी साथी निधि पथे पुराने लेन-देन के विवाद को लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने महिला के पति के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए कॉलर और बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। जब महिला ने बीच-बचाव कर पति को छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपी सिद्धार्थ शर्मा ने महिला के सीने पर हमला किया, जो न सिर्फ आपराधिक बल्कि घोर अमानवीय कृत्य माना जा रहा है।

FIR में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों ने जान से मारने की खुली धमकी दी। घटना के दौरान जब महिला के पति ने पुलिस सहायता के लिए 112 पर कॉल किया, तो आरोपियों ने मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाद में मौके से गायब भी हो गया।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में महिला के पति पराग जैन, सास रेखा जैन और ससुर अशोक कुमार जैन के बयान FIR में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू का नाम पहले भी कथित तौर पर उसके खिलाफ तारबाहर व सिविल लाइन अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आ रही है, जिसकी पुलिस स्तर पर पुष्टि की जा रही है। सवाल यह है कि घर की निजता और महिला की गरिमा पर हुए इस खुले हमले के बाद पुलिस कितनी तेजी और कितनी सख्ती से आरोपियों पर शिकंजा कसती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page