रतनपुर

मंदिर में पूजा करने गई महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया .

बिलासपुर/ रतनपुर पुलिस ने मंदिर परिसर में पूजा करने गई महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 20 फरवरी 2026 की है, जब ग्राम खैरा निवासी एक महिला गांव के तालाब स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपी राजा उर्फ चंदसेन नेताम वहां पहुंच गया और बुरी नीयत से महिला के दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने और मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

घटना के समय मंदिर परिसर की ओर अन्य ग्रामीणों के आने की आहट सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने थाना रतनपुर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला संबंधी गंभीर अपराध को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और कुछ ही घंटों के भीतर उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी राजा उर्फ चंदसेन पिता कामेन्द्र कुमार नेताम (उम्र 18 वर्ष 08 माह), निवासी खैरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह तथा आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page