छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में सफाई कर्मियों के वेतन में देरी और दुर्व्यवहार की शिकायत, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा BJMTUC ने उठाई आवाज, लायन सर्विसेज पर गंभीर आरोप .

बिलासपुर। शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले लगभग 1600 सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने गंभीर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने बताया कि नगर पालिक निगम द्वारा सफाई व्यवस्था का ठेका लायन सर्विसेज को दिया गया है, जिसके कड़ी मेहनत और सेवा से बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता का सम्मान मिला, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं।

यूनियन के महासचिव संदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को हर महीने वेतन 20 से 25 तारीख के बाद दिया जाता है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजरते हैं। अक्टूबर 2025 का वेतन भी अभी तक जारी नहीं किया गया है।

यूनियन ने कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें शामिल हैं—

नियमित वेतन में देरी और कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव।

हर माह नियमों में तुगलकी बदलाव, मामूली देरी पर ड्यूटी से इंकार।

छुट्टी लेने पर कार्यालय बुलाकर डराना-धमकाना।

कर्मचारी के निधन के बाद PF राशि के भुगतान में अनावश्यक देर।

HR और सुपरवाइजर द्वारा महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और अशोभनीय टिप्पणी।

छोटी गलती पर तत्काल निष्कासन और पैसे लेकर बाहरी लोगों को नौकरी देने के आरोप।

सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराना और बीमार होने पर छुट्टी न देना।


यूनियन का कहना है कि इन परिस्थितियों से कार्य माहौल दूषित हो रहा है और सफाई कर्मियों का मनोबल गिर रहा है। BJMTUC ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि उपमुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक, महापौर, जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग को भी भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page