जरा हटकेबिलासपुर

बिलासपुर पुलिस के 5 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्तएसएसपी ने सेवा का किया सम्मान, स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं .

बिलासपुर / बिलासपुर पुलिस विभाग में आज भावनाओं से भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उप निरीक्षक सुरेश कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक महेश राम भगत, आरक्षक देवनारायण प्रधान और आरक्षक दिलीप कुमार दुबे सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने की। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा के लिए सम्मानित करते हुए कहा कि आज के समय में पुलिस विभाग के पास पर्याप्त संसाधन और आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, लेकिन इनसे पहले भी हमारे अधिकारी सीमित साधनों में उत्कृष्ट पुलिसिंग कर अपराध नियंत्रण में सफल रहे। उन्होंने उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया और कहा कि वर्तमान पीढ़ी को उनके अनुभव से सीख लेकर बेहतर कार्य करना चाहिए।

एसएसपी सिंह ने सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं कि वे अपने जीवन के नए अध्याय में स्वस्थ, खुशहाल और सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के प्रति संतुलन बनाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना ही सच्ची सेवा की पहचान है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, तथा मुख्य लिपिक रफीक खान सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सेवानिवृत्त साथियों का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page