
मस्तुरी ।थाना क्षेत्र की मल्हार चौकी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी साहिल जायसवाल (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
साहिल जायसवाल, जो मल्हार क्षेत्र का ही निवासी है, उसने बीते 04 अक्टूबर 2025 को नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। जाँच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
चौकी मल्हार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में अपराध क्रमांक 657/2025 दर्ज किया। गहन पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी पर लगाए गए आरोप सही पाए गए।
पुलिस ने आरोपी को 10 नवंबर 2025 को अभिरक्षा में लिया और उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (अपहरण), 87 (दुष्कर्म), 64(2)ड और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की।
विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी साहिल जायसवाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




