सिटी कोतवाली

धारदार चाकू दिखाकर शराब के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया .

बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने तथा शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी समीर खरे (17 वर्ष), निवासी पचरीघाट, साईं मंदिर जूना बिलासपुर, ने दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि रात लगभग 8:15 बजे वह अपनी फर्नीचर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था, तभी आरोपी सृजनेश शर्मा दुकान में आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से डराने-धमकाने लगा। प्रार्थी चिल्लाते हुए अपने सेठ की ओर भागा।

आरोपी ने वहां मौजूद आकाश आहुजा से भी शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर चाकू दिखाकर धमकाया।

घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी सृजनेश शर्मा (26 वर्ष), निवासी पचरीघाट, को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ।

आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page