छत्तीसगढ़बिलासपुर

तखतपुर पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल..

बिलासपुर / थाना तखतपुर क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके नाम-पते सार्वजनिक किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 दिसंबर 2025 को तखतपुर वार्ड क्रमांक 01 निवासी आशुतोष सिंह ने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह अपने घर में ताला लगाकर बिलासपुर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने के आभूषण तथा नकद रकम चोरी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए तखतपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही राम खिलावन धुरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी संतोष यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—

1. राम खिलावन धुरी
पिता – जगत राम धुरी
उम्र – 38 वर्ष
निवासी – ब्लॉक रोड, वार्ड क्रमांक 01, तखतपुर


2. संतोष यादव
पिता – सखराम यादव
उम्र – 45 वर्ष
निवासी – सुभाष नगर, तखतपुर

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम का एक हिस्सा बरामद किया है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सूने मकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page