तखतपुरबिलासपुर

तखतपुर पुलिस का करवाई: दो साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर / थाना तखतपुर पुलिस ने विशेष अभियान प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट के एक फरार आरोपी को दो साल बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी संजू साहू, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, दूसरे राज्य फरार होने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे कबीरधाम जिले से दबोच लिया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला 23 अप्रैल 2023 का है। घटना के दिन प्रार्थिया अपने अंधे बेटे के साथ घर के आंगन में बैठी थी, जबकि उसका पति गांव में भागवत कथा सुनने गया हुआ था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक घर के सामने रुके। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक महिला के पास आया और मोबाइल पर फोटो दिखाने का बहाना करते हुए उसके गले से करीब 8–10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये थी, छीनकर फरार हो गया।


महिला की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में धारा 392, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जाती रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर विशेष अभियान प्रहार चलाया गया।


इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और एसडीओपी कोटा नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सिलपहरी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम में घेराबंदी कर आरोपी संजू साहू (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया।


पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी संजय कुमार बंजारे के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि लूटे गए मंगलसूत्र को बेचकर उसे 15 हजार रुपये मिले थे, जिसमें से 14 हजार रुपये खर्च हो चुके थे और 1000 रुपये शेष थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page