कोनी

कोनी पुलिस ने अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी को गिरफ्तार कर 30 लीटर शराब जप्त की .

बिलासपुर /थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 15-15 लीटर क्षमता वाले 02 पीले प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹6,000 बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी:
ओम प्रकाश खैरवार, पिता स्व. मनराखन खैरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चुमकवा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14.02.2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम क्षेत्र के रोड किनारे अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई। शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सामग्री जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

🚨 कोनी पुलिस की जनअपील
नागरिकों से अपील है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page