छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोनी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 04 गुंडा बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंध .

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोनी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है।


इसी क्रम में थाना कोनी पुलिस को क्षेत्र में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों द्वारा शांति भंग करने एवं संभावित अपराध की आशंका की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियों का सत्यापन किया। जांच में उक्त व्यक्तियों की आपराधिक प्रवृत्ति एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने की संभावना पाए जाने पर पुलिस द्वारा एहतियातन प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

प्रतिबंधित आरोपियों के नाम


1 लक्की भारत, पिता श्रीकांत भारत, उम्र 27 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास, आवासपारा सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।


2 भोलू यादव उर्फ राकेश यादव, पिता सरजू यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी गोदामपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।


3 भीमशंकर वर्मा, पिता इतवारी वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी घुटकु, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।


4 सुनील यादव, पिता संतोष यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी यादवपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

कोनी पुलिस द्वारा चार गुंडा बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उन्हें प्रतिबंधित किया गया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है तथा आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।


थाना कोनी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page