छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोनी पुलिस की तत्पर कार्रवाई: ऑटो चालक पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार ..

बिलासपुर । थाना कोनी पुलिस ने ऑटो चालक से मारपीट कर नुकीले धारदार हथियार से हमला करने वाले अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध मारपीट की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण अपराध क्रमांक 597/2025 धारा 296, 351(1), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सोहराज सोनवानी पिता भानू सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी छोटी कोनी, देहानपारा, जिला बिलासपुर है।

घटना के संबंध में प्रार्थी नरेश कुमार साहू निवासी ग्राम मदनपुर थाना रतनपुर ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ऑटो चालक है। दिनांक 16 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे नेहरू चौक से सवारी लेकर रानीगांव जा रहा था। लगभग 7:30 बजे गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के गेट के सामने कोनी में सवारी उतारते समय एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने हाथ में रखी नुकीली धारदार चीज से प्रार्थी की पीठ पर हमला कर फरार हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही की पहचान कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। विधिवत शिनाख्त के बाद आरोपी के मेमोरण्डम कथन पर एक लोहे का धारदार चाकू एवं मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-AC-3753 जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 24 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

कोनी पुलिस की जनअपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page