
बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोनी पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में संभावित विवाद, मारपीट एवं अशांति की घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोनी पुलिस को क्षेत्र में आपसी विवाद एवं शांति भंग होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी उपरांत दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है।
थाना कोनी पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे शांति बनाए रखें एवं किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके।
आरोपीगण –
फूलचंद माथुर, पिता – रिखी राम, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – तुर्कीडीह, थाना कोनी
महगु भास्कर, पिता – भागवत, उम्र – 34 वर्ष, निवासी – निरतू, थाना कोनी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




