कोटा

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 156 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार .

बिलासपुर (कोटा): छत्तीसगढ़ में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘प्रहार’ अभियान के तहत कोटा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम गोबरीपाठ में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 30 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि गोबरीपाठ निवासी एक महिला अपने घर पर अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री कर रही है।

भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड मारी गई। तलाशी के दौरान आरोपी ललिता जांगड़े (40 वर्ष) के कब्जे से:
* 08 नग सफेद प्लास्टिक डिब्बे (प्रत्येक 15 लीटर)
* 02 नग पीले प्लास्टिक डिब्बे (प्रत्येक 15 लीटर)
* कुल 156 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमत लगभग 31,200 रुपये)
* शराब बनाने के उपकरण (04 नग सिल्वर की देगची, पाइप और गैस चूल्हा) जब्त किए गए।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, एएसआई गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव और आरक्षक अखिलेश पारकर, संजय श्याम, खेमंत पाल व शैलेन्द्र दिनकर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page