छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोटा अवैध शराब पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार – 113 लीटर महुआ शराब जप्त ..

बिलासपुर / कोटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर कोटा पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों—गौबंद, लमेर और दरीकापा—में दबिश देकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 113 लीटर महुआ शराब जप्त की, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹22,600 आँकी गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपियों के नाम व पता

1️⃣ विजेंद्र मानिकपुरी
पिता – स्व. गणेश मानिकपुरी
पता – पुरानी बस्ती कोटा, हा.मु. गौबंद लमेर
बरामदगी: 25 लीटर महुआ शराब

2️⃣ मनीषा केंवट
पति – गंगाराम केंवट
पता – ग्राम लमेर, थाना कोटा
बरामदगी: 48 लीटर महुआ शराब

3️⃣ राकेश आनंद
पिता – स्व. राजेश आनंद
पता – ग्राम दरीकापा, थाना कोटा
बरामदगी: 40 लीटर महुआ शराब


दिनांक 03 दिसंबर 2025 की शाम थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग को सूचना मिली कि क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत रवाना हुई और तीन स्थलों पर कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई में गौबंद लमेर में आरोपी विजेंद्र मानिकपुरी से 25 लीटर, लमेर में आरोपी मनीषा केंवट से 48 लीटर, जबकि दरीकापा में आरोपी राकेश आनंद से 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस ने सभी सामग्री को विधि अनुसार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी कठोरता से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page