कोनीबिलासपुर

ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता, नाबालिक अपहृता बरामद, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर / पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया, वहीं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


मामला अपराध क्रमांक 305/2025 के तहत धारा 137(2), 87, 64(2)M, 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुबोध मधुकर पिता स्व. धरम लाल मधुकर (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम निरतू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर है।


संक्षिप्त विवरण के अनुसार दिनांक 09.07.2025 को प्रार्थीया द्वारा थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिक बालक-बालिकाओं की तलाश तेज की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहृता आरोपी के साथ मेमाबाद, गुजरात में है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर गुजरात रवाना की गई।


पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिक बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर बिलासपुर लाया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर गुजरात ले गया और जबरन कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 31.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक भावेश शेंडे, महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव, आरक्षक अजय मधुकर एवं आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page